बिसौली
Trending

मजिस्ट्रेट लिखी गाड़ी की टक्कर से साइकिल सवार हुआ घायल, जिला अस्पताल रेफर

बिसौली से शिशुपाल सागर की रिपोर्ट

 

फैजगंज बैहटा – गुरुवार शाम मुरादाबाद फर्रुखाबाद हाइवे पर मुड़िया धुरेकी के पास मजदूरी कर साइकिल से घर लौट रहे एक व्यक्ति को मजिस्ट्रेट लिखी गाड़ी ने टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिसौली में भर्ती कराया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जानकारी के अनुसार, थाना फैजगंज बेहटा क्षेत्र के गांव महोरी निवासी धीर सिंह पुत्र रुकूम सिंह मजदूरी करके साइकिल से अपने घर वापस लौट रहे थे। इसी दौरान बिसौली-हाईवे स्थित कृष्णा कोल्ड स्टोर के पास मजिस्ट्रेट लिखी एक गाड़ी ने उनकी साइकिल में टक्कर मार दी। हादसे में धीर सिंह घायल हो गए। दुर्घटना के बाद गाड़ी में मौजूद मजिस्ट्रेट ने मानवता का परिचय देते हुए घायल को अपनी गाड़ी से तत्काल सीएचसी बिसौली पहुंचाया। वहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उनकी हालत को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। घटना की सूचना मिलने पर परिजन भी अस्पताल पहुंच गए। घायल का जिला अस्पताल में उपचार जारी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!