
बिसौली
बीती जुमेरात को खानकाहे आलिया क़ादरिया, चिश्तिया, बरकातिया, अशरफ़ीया, शरीफ़िया, बिसौली (बदायूं) में हुज़ूर सय्यदना औलाद-ए-नबी माहरारवी रहमतुल्लाह अलैह के उर्स-ए-मुबारक के अवसर पर एक शानदार तरही मुशायरे का आयोजन किया गया।
मुशायरे में दूर-दराज़ से पधारे शोरा-ए-किराम ने अपने बेहतरीन अशआर और ख़ूबसूरत कलाम पेश कर महफ़िल को रूहानी और अदबी रंग में रंग दिया। उपस्थित श्रोताओं ने शायरों के कलाम को खूब सराहा।
कार्यक्रम के समापन पर सज्जादा नशीं सूफ़ी ज़रीफ़ अहमद बरकाती साहब ने सभी मेहमानों, शायरों और उपस्थित जनसमूह का शुक्रिया अदा किया तथा मुल्क में अमन, भाईचारे और खुशहाली के लिए ख़ास दुआ फरमाई।


