67लाख72हजार /-रु0)कीमत की अवैध हरियाणा मार्का अंग्रेजी शराब से भरा ट्रक पुलिस ने पकड़ा एक आरोपी को किया गिरफ्तार।
बिसौली से शिशुपाल सागर की रिपोर्ट
हज़रतपुर – बदायूँ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बदायूँ अंकिता शर्मा के निर्देशानुसार जनपद में चलाये जा रहे अवैध शराब की बिक्री व तस्करी करने वालों के विरुद्ध कार्यवाही अभियान के अन्तर्गत थाना हजरतपुर पुलिस द्वारा एक आरोपी विवेक दुबे पुत्र भगवत प्रसाद दुबे नि0 लोचन नगर थाना मुरार जनपद ग्वालियर म0प्र0 को मय IMPERIAL BLUE 1308 बोतल, 3576 हाफ, 7872 पव्वे, ROYAL STAG 468 बोतल, 1608 अददे, 4416 पव्वे व ROYAL CHALLENGE 240 बोतल, 720 हाफ, 3744 पव्वे कुल बोतल 2016, कुल हाफ 5904 व कुल 16032 पव्वे इस प्रकार कुल 23952 बोतल/हाफ/पव्वे हरियाणा मार्का अंग्रेजी अवैध शराब (अनुमानित कीमत 6772000/-रु0) व एक ट्रक संख्या UP32PN1036 सहित गिरफ्तार किया गया । जिसके संबंध में थाना हजरतपुर पर मु0अ0सं0 107/26 धारा 60/63/72 आबकारी अधि0 व धारा 318(4)338/336(3)/340(2) BNS पंजीकृत कर आरोपी विवेक के विरुद्ध विधिक कार्यवाही कर उच्च न्यायालय के समक्ष पेश किया गया । बरामद किये गये ट्रक संख्या UP32PN1036 को धारा 207 एमवी एक्ट में सीज किया गया है ।

