दातागंज (बदायूं)
Trending

दातागंज विधायक ने पीड़ित परिवार को सौंपा 8 लाख का चेक

दातागंज से हुकुम सिंह की रिपोर्ट

 

 

दातागंज- बदायूं, तहसील क्षेत्र के ग्राम जमालपुर निवासी संतोष राठौर के घर पर विद्युत तार टूटकर गिरने से उनका पुत्र विशेष उम्र लगभग 11 वर्ष एवं पुत्री अनामिका जिसकी उम्र लगभग 4 वर्ष की दुःखद मृत्यु हो गई, जानकारी मिलते ही क्षेत्रीय भाजपा विधायक राजीव कुमार सिंह “बब्बू भैया” तत्काल पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचे और उन्हें हरसंभव सहायता उपलब्ध कराने का भरोसा दिया। मौके पर ही विधायक ने शासन सहित प्रशासनिक अधिकारियों से वार्ता कर तत्काल आवश्यक कार्यवाही कर पीड़ित परिवार को जल्द से जल्द राहत एवं सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश दिए थे।

विधायक राजीव कुमार सिंह के निर्देशों के क्रम में प्रशासन ने तुरन्त कार्रवाई करते हुए घटना के मात्र 24 घंटे के भीतर तहसील परिसर में दैवीय आपदा राहतमद के अंतर्गत पीड़ित परिवार द्वारा अपने दोनों बच्चे हमेशा के लिए खोने पर उन्हें चार-चार लाख दो चेक सहित कुल 8 लाख की धनराशि आर्थिक सहायता के रूप में प्रदान की।

दुःखी व पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता राशि चेक प्रदान करते हुए विधायक राजीव कुमार सिंह ने उपजिलाधिकारी विनोद कुमार सिंह की उपस्थिति में कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश सरकार संकट की घड़ी में प्रत्येक पीड़ित परिवार के साथ खड़ी है तथा जरूरतमंद लोगों को समय-समय पर सहायता उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता है।

इस दौरान तहसील परिसर में पुलिस क्षेत्राधिकारी राहुल पाण्डेय, तहसीलदार विजय कुमार शुक्ला के अलावा भाजपा नेता हेमचन्द्र गौतम, राजेन्द्र सिंह राठौर एडवोकेट,शैलेंद्र सिंह तोमर एडवोकेट आदि लोग मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!