वगरैन / वजीरगंज
तेज रफ्तार पिकअप गाड़ी ने बाईक को मारी टक्कर,,दो लोगों की मौके पर हुई मौत एक बच्चा घायल
बिसौली से शिशुपाल सागर की रिपोर्ट

वजीरगंज / वगरेन -आज रविवार को सुबह करीब 9 बजे बरीपुरा मोड़ पर वरीपूरा पेट्रोल पम्प भट्टे के सामने एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया।
मनोना धाम की ओर से आ रही पिकअप गाड़ी ने सामने से आ रही बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार दो लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि बाइक पर बैठा एक बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया।
मृतकों की पहचान बरीपुरा गांव निवासी खेतल सिंह के नाती और हरिनंदन के भतीजे के रूप में हुई है। दोनों पास के गांव बरीपुरा के रहने वाले थे।
घटना की सूचना मिलते ही बगरैन थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घायल बच्चे को इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई शुरू कर दी है।
पुलिस पिकअप चालक और दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है।
