वगरैन / वजीरगंज
Trending

वगरेन क्षेत्र के वरीपुरा गांव में सड़क हादसे मृत बुआ भतीजे की एक साथ उठी आर्थियां तो हर आंख हुई नम,, गांव में पसरा रहा मातम

बिसौली से शिशुपाल सागर की रिपोर्ट

बदायूं – रविवार सुबह वजीरगंज थाना क्षेत्र में आंवला-बगरेन रोड पर बरीपुरा मोड़ के पास  सुबह 8:00 बजे करीब दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार पिकअप ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी, जिसमें बाइक सवार भतीजे और उसकी बुआ की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक लड़की गंभीर रूप से घायल हो गईजानकारी के अनुसार, सत्यम पुत्र शिवराज सिंह निवासी बरीपुरा अपनी बुआ महेश्वरी देवी निवासी अलीगढ़ और एक लड़की को बाइक पर बैठाकर आंवला की ओर जा रहे थे। इसी दौरान बरीपुरा मोड़ के पास तेज रफ्तार पिकअप ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि सत्यम और महेश्वरी देवी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि लड़की गंभीर रूप से घायल हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही वजीरगंज थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने घायल बच्ची को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया। वहीं दोनों मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया । इधर हादसे के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है, जबकि पुलिस मामले की जांच में जुटी है। वहीं बुआ भतीजे के शवों को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया शव गांव पहुंचते ही गांव में मातम और परिजनों में कोहराम मच गया गांव में हर एक शख्स की आँख नम हो गई ज़ब दोनों आर्थियां एक साथ उठी तो चीत्कार मच गया दोनों शवों का गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!