वगरैन / वजीरगंज
Trending
ई-रिक्शा और बाइक की आमने-सामने की हुई टक्कर, दो लोग हुए गंभीर रूप घायल
बिसौली से शिशुपाल सागर की रिपोर्ट
वजीरगंज थाना क्षेत्र के मुड़िया सतासी गांव के पास शनिवार को ई-रिक्शा और बाइक की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में ई-रिक्शा चालक कल्लू और बाइक सवार सुखपाल गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया जा रहा है कि ई-रिक्शा चालक कल्लू महमूदपुर से बगरेन की ओर जा रहे थे। इसी दौरान सामने से आ रही बाइक से उसकी जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही डायल 112 पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को तत्काल उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सैदपुर भेजा, जहां उनका इलाज चल रहा है। पुलिस ने घटना की जानकारी जुटाते हुए आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है। हादसे के बाद कुछ देर के लिए मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई।