दातागंज : पापड़ ब्रह्मदेव स्थान पर उमड़ी श्रद्धालुओं और मेलार्थियों की भारी भीड़
दातागंज से हुकुम सिंह की रिपोर्ट


संवाददाता हुकुम सिंह
दातागंज (बदायूं)। दातागंज क्षेत्र के प्रसिद्ध पापड़ ब्रह्मदेव स्थान पर इन दिनों भव्य मेले का आयोजन चल रहा है। मेले में आसपास के गांवों और कस्बों से बड़ी संख्या में लोग पहुंचकर मेले का आनंद ले रहे हैं। सुबह से ही मेले में लोगों के आने का सिलसिला शुरू हो जाता है, जो देर शाम तक जारी रहता है।
मेले में उमड़ रही भारी भीड़ से पूरे परिसर में रौनक दिखाई दे रही है। बच्चों, युवाओं और महिलाओं में मेले को लेकर खासा उत्साह नजर आ रहा है। मेले में लगी विभिन्न दुकानों पर लोग जमकर खरीदारी कर रहे हैं। वहीं बच्चों के मनोरंजन के लिए लगे झूले और खिलौनों की दुकानों पर भी काफी भीड़ देखने को मिल रही है।
पापड़ ब्रह्मदेव स्थान क्षेत्र के लोगों की आस्था और आकर्षण का प्रमुख केंद्र बना हुआ है। आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से परिवार सहित लोग मेले में पहुंच रहे हैं। मेले के चलते पूरे क्षेत्र में उत्सव जैसा माहौल बना हुआ है। लोगों में मेले को लेकर विशेष उत्साह और उल्लास देखने को मिल रहा है।
