दातागंज (बदायूं)
Trending

दातागंज क्षेत्र में भैया दूज पर बाजारों में उमड़ी भारी भीड़, जमकर हुई खरीदारी

दातागंज से हुकुम सिंह की रिपोर्ट

 

 

संवाददाता हुकुम सिंह

 

दातागंज। भाई-बहन के अटूट प्रेम और स्नेह का प्रतीक भैया दूज का पर्व दातागंज क्षेत्र में बड़े हर्षोल्लास और उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर क्षेत्र के बाजारों में सुबह से ही लोगों की भारी भीड़ देखने को मिली। मिठाई, फल, पूजा सामग्री और उपहारों की दुकानों पर खरीदारों की काफी चहल-पहल रही।

 

भैया दूज के पर्व को लेकर बहनों में विशेष उत्साह दिखाई दिया। बहनों ने भाइयों के माथे पर तिलक लगाकर उनकी लंबी उम्र और सुख-समृद्धि की कामना की। वहीं भाइयों ने बहनों को उपहार देकर इस पावन पर्व की खुशियां साझा कीं।

 

त्योहार के चलते बाजारों में दिनभर रौनक बनी रही। आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से भी बड़ी संख्या में लोग खरीदारी करने दातागंज बाजार पहुंचे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!