प्राइवेट अस्पताल में महिला की मौत।

बदायूं
जनपद के दातागंज में संचालित सिटी हॉस्पिटल पर परिजनों ने लापरवाही का आरोप लगाया है। जानकारी अनुसार 37 वर्षीय महिला की मौत हो गई परिजनों ने अस्पताल पर अवैध रूप से संचालित होने और स्टाफ की लापरवाही के कारण महिला की जान लेने का आरोप लगाया। यह घटना शुक्रवार सुबह करीब 5:00 बजे हुई कानपुर गांव निवासी अजय कुमार ने पत्नी कुसमा देवी को बृहस्पतिवार शाम डिलीवरी के लिए इसी निजी अस्पताल में भर्ती कराया था परिजनों का आरोप है कि यह अस्पताल कई सालों से अवैध रूप से चल रहा है लेकिन जिम्मेदार आला अधिकारी कोई कार्रवाई नहीं कर रहे हैं मौजूद महिला डॉक्टर ने मरीज को भरती करने के लिए मोटी रकम जमा करवाई थी और इलाज की गारंटी भी दी थी रात करीब 2:00 बजे डिलीवरी के बाद सुषमा देवी की तबीयत अचानक बिगड़ने लगी जब महिला की तबीयत ज्यादा खराब हुई तो परिजनों ने उसे दूसरे अस्पताल ले जाने की गुहार लगाई हालांकि अस्पताल स्टाफ ने मुख्य गेट पर ताला लगा दिया और उन्हें बाहर नहीं जाने दिया इसी दौरान तड़पते तड़पते महिला ने दम तोड़ दिया महिला की मौत के होने के बाद परिजनों ने अस्पताल में जमकर हंगामा किया और स्टाफ पर लापरवाही तथा व्यवहार का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की दातागंज कोतवाली ने बताया कि उन्हें तहरीर मिली है जिसके आधार पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी इस संबंध में सिटी अस्पताल की ऑनर से संपर्क करने का प्रयास किया गया लेकिन उनका फोन स्विच ऑफ आ रहा था



