परिवहन विभाग की बड़ी कार्रवाई,, नियम विरुद्ध दौड़ रहे 114 वाहनों के किये चालान
आसफपुर से दानवीर सिंह की रिपोर्ट

बदायूँ – सड़क सुरक्षा माह के दौरान उत्तर प्रदेश शासन एवं बदायूँ जिलाधिकारी के निर्देशानुसार सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाने एवं आमजन को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से हरिओम सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन/प्रशासन) द्वारा विशेष प्रवर्तन अभियान चलाया गया।
अभियान के दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर 104 वाहनों के चालान बिना हेलमेट, बिना सीट बेल्ट, रॉन्ग साइड ड्राइविंग एवं वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का प्रयोग करने के अभियोग में किए गए।
इसके अतिरिक्त 10 वाहनों के चालान ओवरलोडिंग, रिफ्लेक्टर न लगे होने, बिना वैध फिटनेस प्रमाण-पत्र एवं बिना बीमा वाहन संचालित करने के अभियोग में किए गए।
इस प्रकार परिवहन विभाग द्वारा अभियान के अंतर्गत कुल 114 वाहनों के चालान किए गए।
परिवहन विभाग द्वारा वाहन चालकों से अपील की गई है कि वे यातायात नियमों का अनिवार्य रूप से पालन करें, दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट एवं चारपहिया वाहन में सीट बेल्ट का प्रयोग करें तथा वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का इस्तेमाल न करें।


