रोजगार सेवकों ने लंबित मांगों को लेकर मुख्यमंत्री को सम्बोधित ज्ञापन खंड विकास अधिकारी को सौंपा
दातागंज से हुकुम सिंह की रिपोर्ट
दातागज ब्लाक क्षेत्र के रोजगार सेवकों ने अपना लंबित मांगों को लेकर खंड विकास अधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपा है। साथ ही उन्होंने मांगें पूरी न होने पर अनिश्चितकालीन कलम बंद हड़ताल शुरू करने की घोषणा की है।
मानदेय बढ़ाने की पुरानी घोषणा का हवाला
रोजगार सेवकों ने ज्ञापन में उल्लेख किया कि 4 अक्टूबर 2021 को लखनऊ में आयोजित डिफेंस एक्सपो पार्क मैदान के सम्मेलन में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा सभी रोजगार सेवकों को ₹10,000 प्रतिमाह मानदेय देने की घोषणा की गई थी, जो अब तक लागू नहीं हो सकी है।
बकाया भुगतान को लेकर असंतोष
सेवकों ने यह भी कहा कि प्रदेश कार्यकारिणी के आह्वान पर 20 मई 2026 को जॉइंट कमिश्नर (मनरेगा सेल) द्वारा प्रदेश के सभी रोजगार सेवकों का बकाया मानदेय भुगतान करने के आदेश जारी किए गए थे, लेकिन इसके बावजूद भुगतान नहीं हुआ।
अनिश्चितकालीन हड़ताल की चेतावनी
रोजगार सेवकों ने स्पष्ट किया है कि यदि उनकी मांगों पर जल्द कार्रवाई नहीं की गई, तो वे अनिश्चितकालीन कलम बंद हड़ताल पर चले जाएंगे। इससे ग्रामीण स्तर पर मनरेगा


