दातागंज (बदायूं)
Trending

अबैध बसूली को पहुंचा थाने का चालक काटने लगा हंगामा तो ग्रामीणों ने घेरा मौका पाकर भागा।

  1. मूसाझाग।

थाना क्षेत्र के गाँव गंगपुर निवासी किसान अनेकपाल सिंह अपना मकान बनवा रहे थे मकान के मुख्य दरबाजे पर एक नीम का पेंड खड़ा है जिसकी एक पतली सी टहनी दीबार बनाने में आड़े आ रही थी जिसको किसान ने शुक्रवार सुबह के समय काटा था जिसकी सूचना किसी ग्रामीण ने थाने पर तैनात गाड़ी चालक गुरदीप सिंह विश्नोई को दे दी तो चालक आनान फानान में सरकारी थाने की बोलेरो कार लेकर बिना वरदी हाफ नेकर बनियान में ही एक कांस्टेबिल व एक होमगार्ड को लेकर गंगपुर गाँव में जा पहुंचा और मकान बनवा रहे किसान अनेक पाल सिंह को धमकाने लगा और गाली गलोच करते हुए बोला कि तुझे जेल भेजूंगा अब तु नहीं बचेगा या कुछ खर्चे की व्यव्स्था जल्दी कर दे तो किसान ने रुपये देने से इंकार कर दिया तो चालक हंगामा करने लगा तो गाँव के तमाम लग मौक़े पर पहुंच गये और चालक को घेर लिया खुद को घिरता देख चालक मौक़े से गाड़ी लेकर भाग आया वाहन चर्चा है कि चालक दिनभर शराब के नशे में धुत रहता है और थाने पर आने हाले फरियादियों से गेट पर मिलकर अबैध रुपयों की मांग करता है न देने पर कार्यबाही न होने की धमकी देता है।

वहीं इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि मामला मेरी जानकारी में नहीं है यदि ऐसा हुआ है तो गलत है जानकारी मिलने पर उच्च अधिकारियों को अवगत कराएंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!