इसलामनगर (बदायूं)
Trending
ब्रेकिंग न्यूज़ इस्लामनगर में गन्ने से भरे ट्रैक्टर और कार के बीच भीषण भिड़ंत, चार लोग घायल!
बिसौली से शिशुपाल सागर की रिपोर्ट

बदायूं के इस्लामनगर क्षेत्र में गन्ने से भरे ट्रैक्टर और कार के बीच जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में चार लोग घायल हो गए। बताया जा रहा है कि हादसे के बाद ट्रैक्टर चालक मौके से फरार हो गया। घायल थाना उघैती क्षेत्र के गांव खितौरा के निवासी बताए जा रहे हैं।
घटना के दौरान शादी समारोह में शामिल होने पहुंचे इस्लामनगर सभासद विनोद शास्त्री और सभासद निखिल गुप्ता ने तत्परता दिखाते हुए 112 पर सूचना दी। पुलिस की मदद से सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रुदायन भेजा गया, जहां उनका उपचार कराया जा रहा है।


