इसलामनगर (बदायूं)
Trending

शादी समारोह से अपर्हत 01 वर्षीय मासूम को 02 दिवस के अन्दर सकुशल बरामद करते हुये 05 अपहरणकर्ता किए गिरफ्तार

बदायूँ से संवाददाता अभिषेक वर्मा की रिपोर्ट

 

बदायूँ। जनपद बदायूँ में कानून-व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त करने के लिए विख्यात वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बदायूँ अंकिता शर्मा ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि अपराधी चाहे कितने भी शातिर क्यों न हों, कानून के हाथ उन तक पहुँच ही जाते हैं। जनपद की कमान संभालते ही अपनी कड़क कार्यशैली से अपराध जगत में खौफ पैदा करने वाली एसएसपी अंकिता शर्मा आई पी एस ने एक बेहद ही भावुक मामले को मात्र 48 घंटे के भीतर सुलझाकर, न केवल बदायूँ पुलिस का मान बढ़ाया है, बल्कि आम जनता के बीच पुलिस की छवि को एक नई ऊँचाई दी है। जनपद के एक गाँव में आयोजित शादी समारोह से एक 01 वर्षीय मासूम बच्ची का अज्ञात बदमाशों ने अपहरण कर लिया था। खुशियों का माहौल अचानक चीख-पुकार में बदल गया। मामले की गंभीरता को समझते हुए एसएसपी अंकिता शर्मा ने तत्काल कई पुलिस टीमों का गठन किया और खुद पूरी ऑपरेशन की मॉनिटरिंग की। पुलिस की जबरदस्त घेराबंदी और तेज तर्रार कार्रवाई का नतीजा रहा कि पुलिस ने 48 घंटे के भीतर मासूम बच्ची को सकुशल बरामद कर लिया। इस वारदात को अंजाम देने वाले 05 शातिर अपहरणकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया है, और घटना में प्रयुक्त एक कार भी बरामद की गई है। एसएसपी कार्यालय में भावुक क्षण फोटो की कहानी बरामदगी के बाद एसएसपी कार्यालय में एक ऐसा दृश्य देखने को मिला जिसने वहां मौजूद हर शख्स की आँखों को नम कर दिया। वायरल हो रही फोटो में साफ़ देखा जा सकता है कि बदायूँ एसएसपी अंकिता शर्मा वर्दी में जितनी सख्त हैं, दिल से उतनी ही कोमल हैं। खिलौने देकर किया दुलार एसएसपी अंकिता शर्मा उस नन्हे से मासूम बच्चे को टैडी बियर और खिलौने देकर दुलार करती हुई नज़र आ रही हैं। वह बच्चे को अपनी गोद में लेकर प्यार कर रही हैं, और बच्चा भी वर्दी में उस अधिकारी को देखकर मुस्कुरा रहा है, जैसे उसे अपनी मां की ममता मिल गई हो। जैसा कि वायरल फोटो वीडियो दिख रहा है। माता-पिता की आँखों में ‘खुशी के आँसू’ और ‘देवी’ की उपमा दें रहे परिजन, दूसरी ओर, मासूम के माता-पिता, जिन्होंने अपने जिगर के टुकड़े को दोबारा पाने की उम्मीद छोड़ दी थी, एसएसपी अंकिता शर्मा के सामने हाथ जोड़कर खुशी के आँसू बहाते नज़र आ रहे हैं। बच्ची को सकुशल गोद में पाकर उनका गला भर आया और उन्होंने एसएसपी को “एक देवी” की उपमा देते हुए बार-बार धन्यवाद किया। जनता में बढ़ी सुरक्षा की भावना के संबध में हमारे संवाददाता अभिषेक वर्मा द्वारा इस अभूतपूर्व सफलता के बाद जनपद के विभिन्न वर्गों से बातचीत की। उनकी राय कुछ इस प्रकार रही कि छात्र-छात्राएं और युवा स्थानीय कॉलेज की छात्राओं ने कहा, एसएसपी अंकिता शर्मा हम सभी के लिए प्रेरणा हैं। एक महिला अधिकारी का इतना तेज एक्शन हमें और अधिक सुरक्षित महसूस कराता है। युवाओं ने उनके “क्विक एक्शन” और “जीरो टॉलरेंस” नीति की सराहना की। आम नागरिक और महिलाएं शहर के बुजुर्गों और महिलाओं का कहना था, “बदायूँ पुलिस की कार्यशैली अब सुदृढ़ हुई है। एसएसपी बदायूँ के रूप में हमें एक ऐसी अधिकारी मिली हैं, जो अपराधियों के लिए काल हैं और आम जनता के लिए रक्षक। एसएसपी बदायूँ का विशेष बयान सामने आया है कि अपराधियों के लिए कोई जगह नहीं हमारे संवाददाता अभिषेक वर्मा ने इस सफल ऑपरेशन के बाद एसएसपी अंकिता शर्मा से विशेष वार्ता की। वार्ता के दौरान एसएसपी ने स्पष्ट शब्दों में कहा देखिए, पुलिस का पहला कर्तव्य जनता की सुरक्षा और उनका विश्वास जीतना है। जैसे ही हमें मासूम के अपहरण की सूचना मिली, हमारी प्राथमिकता बच्चे की सकुशल बरामदगी थी। हमारी टीमों ने बिना सोए 48 घंटे काम किया और अपहरणकर्ताओं को दबोच लिया। मैं बदायूँ की जनता को विश्वास दिलाती हूँ कि अपराधियों के लिए जनपद में कोई जगह नहीं है। कानून का राज स्थापित करना और महिलाओं व बच्चों को सुरक्षित माहौल देना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!