दातागंज (बदायूं)
Trending

दातागंज विधायक ने आगामी 22 जुलाई को आयोजित होने वाले विधानसभा स्तरीय बूथ अध्यक्ष सम्मेलन की तैयारियों की समीक्षा की। 

दातागंज से हुकुम सिंह की रिपोर्ट

 

 

 

संवाददाता हुकुम सिंह

 

दातागंज – ब्लॉक परिसर, दातागंज में आयोजित समीक्षा बैठक में विधानसभा क्षेत्र के पांचों मंडलों के संभ्रांतजन, शक्ति केंद्र संयोजक, मंडल पदाधिकारी एवं भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

 

बैठक में सम्मेलन को सफल, सुव्यवस्थित एवं प्रभावशाली बनाने के संबंध में विस्तृत चर्चा की गई। इस दौरान बूथ अध्यक्षों की अधिकतम सहभागिता सुनिश्चित करने, कार्यकर्ताओं के बीच समन्वय, बैठक व्यवस्था, स्वागत, पंजीकरण, मंच संचालन एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं को लेकर विभिन्न जिम्मेदारियां तय की गईं।

उन्होंने कहा कि बूथ स्तर का कार्यकर्ता ही पार्टी की रीढ़ है। आगामी सम्मेलन के माध्यम से सभी बूथ अध्यक्षों को एकजुट कर संगठन को और अधिक सशक्त बनाया जाएगा।

 

विधायक राजीव कुमार सिंह ने सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे सम्मेलन को पूरी निष्ठा, ऊर्जा एवं संगठनात्मक भावना के साथ सफल बनाएं।

उन्होंने निर्देश दिए कि प्रत्येक बूथ से बूथ अध्यक्ष की उपस्थिति सुनिश्चित की जाए और सम्मेलन में सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया जाए।

इस अवसर पर भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारीगण एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!