दातागंज (बदायूं)
Trending

ऊर्जा विभाग की समीक्षा बैठक में विद्युत व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने पर जोर, राजीव कुमार सिंह ने अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश  

दातागंज से हुकुम सिंह की रिपोर्ट

 

संवाददाता हुकुम सिंह

 

उत्तर प्रदेश विधानसभा की प्रतिनिहित विधायन समिति के सभापति एवं दातागंज विधानसभा के भाजपा विधायक राजीव कुमार सिंह बब्बू भैया ने आज लखनऊ में उत्तर प्रदेश शासन के ऊर्जा विभाग से संबंधित महत्वपूर्ण बैठक की अध्यक्षता की। बैठक में समिति के सम्मानित सदस्यों एवं ऊर्जा विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ विभागीय कार्यों, विद्युत व्यवस्था तथा जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई।

बैठक के दौरान प्रदेश में निर्बाध एवं गुणवत्तापूर्ण विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने, विद्युत वितरण व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ एवं प्रभावी बनाने, उपभोक्ताओं की शिकायतों के समयबद्ध एवं प्रभावी निस्तारण, लंबित प्रकरणों की समीक्षा तथा विभागीय कार्यों में पारदर्शिता एवं जवाबदेही बढ़ाने जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विचार-विमर्श किया गया।

सभापति/विधायक राजीव कुमार सिंह “बब्बू भैया” ने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि आमजन से जुड़े विद्युत संबंधी मामलों का प्राथमिकता के आधार पर समयबद्ध समाधान सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि प्रदेशवासियों को बेहतर, सुचारु एवं पारदर्शी विद्युत सेवाएं उपलब्ध कराना शासन की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है। इसके लिए सभी अधिकारी संवेदनशीलता, जवाबदेही और समन्वय के साथ कार्य करें, ताकि जनसामान्य को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।

बैठक में प्रमुख रूप से अपर मुख्य सचिव एवं प्रबंध निदेशक डॉ. आशीष गोयल, प्रबंध निदेशक रिया केजरीवाल, निदेशक डॉ. जॉन मथाई, निदेशक (वितरण) जी. डी. द्विवेदी, निदेशक (वाणिज्य) प्रशांत वर्मा, निदेशक (परियोजना एवं वाणिज्य)  संजय कुमार दत्ता, निदेशक (तकनीकी)  हरीश बंसल, निदेशक (वाणिज्य)  रजत जुनेजा, मुख्य अभियन्ता  विकास शर्मा, मुख्य अभियन्ता अनुराग बाजपेई तथा मुख्य अभियन्ता (संचालन एवं प्रभार)  रामप्रीत प्रसाद सहित विभाग के अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!