नव नियुक्त आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों का सात दिवसीय आवासीय आधारभूत प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया
आसफपुर से दानवीर सिंह की रिपोर्ट
आसफपुर – शासनादेश के मुताबिक स्थानीय क्षेत्रीय ग्राम्य विकास प्रशिक्षण संस्थान के प्राचार्य डॉक्टर सुनील कुमार वर्मा , प्रशिक्षण अधिकारी पंकज कुमार , प्रशिक्षण कार्यक्रम प्रभारी हरीश उपाध्याय के नेतृत्व में नव नियुक्त आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों का सात दिवसीय आवासीय आधारभूत प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया ।
कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र के सम्मुख दीप प्रज्ज्वलित कर ईश वंदना के साथ किया गया ।
इस कार्यक्रम में मुख्य प्रशिक्षक पूर्व प्राचार्य डॉक्टर अरुण कुमार व मास्टर ट्रेनर यशवंत कुमार सक्सेना सभी नवनियुक्त आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को विषय से संबंधित आधारभूत महत्वपूर्ण जानकारी दे रहे हैं ।
इस कार्यक्रम में अंतर्जनपदीय संभल क्षेत्र के विकास खंड जुनवाई ,गुन्नौर व बनियाखेड़ा क्षेत्र की वीरवाला , अंजली शर्मा , फरजाना , शालिनी , दीक्षा राघव , नारायण देवी , नूर आसमा, बब्बो रानी , ज्योति यादव , ममता , नीतू , वीना, प्रियंका माथुर आदि आंगनबाड़ी कार्यकत्री प्रतिभाग ले रही हैं । इस कार्यक्रम में आकाश कुमार , साहिल यादव , रामगोपाल कश्यप सहयोग कर रहे हैं । यह कार्यक्रम 06 जून 2026 से 12 जून 2026 तक सुचारू रहेगा ।

