आसफपुर (बदायूं)

नव निर्माणित शीतल जल प्याऊ पर पानी पीने पहुंचे राहगीर बिजली के करंट से आहत

आसफपुर से दानवीर सिंह की रिपोर्ट

 

आसफपुर ( बदायूं ) – हाल ही में क्षेत्रीय सांसद निधि से नव निर्मित शीतल जल प्याऊ पर बिजली का करंट लगने से पानी लेने पहुंचे कई राहगीर बाल बाल बचे ।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक स्थानीय टी स्टॉल स्वामी अंगद यादव के नन्हें से बच्चे को पानी पीते समय तगड़ा करंट लगा , तपती धूप व गर्मी से बेहाल और भी कई राहगीर बिजली के करंट की चपेट में आ चुके हैं ।

यह मामला आसफपुर ब्लॉक के समीप आसफपुर से बिसौली व हरदासपुर लिंक मार्ग पर हाल ही में बने शीतल जल प्याऊ से संबद्ध बताया जा रहा है । जहां कई राहगीर बिजली के करंट की चपेट में आ चुके हैं ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!