बिसौली

सरस्वती समाज सेवक शिशु मंदिर के प्रधानाचार्य  संजय उपाध्याय के नेतृत्व में निरन्तर प्रगति पर

बिसौली से शिशुपाल सागर की रिपोर्ट

 

बिसौली- संजय कुमार उपाध्याय के नेतृत्व में सरस्वती समाज सेवक शिशु मंदिर शरह बरौलिया ने शिक्षा के क्षेत्र में नई ऊँचाइयाँ छुई हैं। उनके मार्गदर्शन में विद्यालय में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी गई है।अनुशासन,नैतिक मूल्य और आधुनिक शिक्षण पद्धतियों का समन्वय करके उन्होंने बच्चों के सर्वांगीण विकास पर विशेष बल दिया है।

उनके प्रयासों का परिणाम है कि विद्यालय में छात्र संख्या में निरंतर वृद्धि हुई है। अभिभावकों का विद्यालय के प्रति विश्वास बढ़ा है,क्योंकि यहाँ न केवल पाठ्यक्रम आधारित शिक्षा दी जाती है,बल्कि बच्चों में संस्कार और चरित्र निर्माण पर भी ध्यान दिया जाता है।

संजय ने शिक्षकों को प्रेरित कर टीम भावना से कार्य कराया है। नियमित अभिभावक बैठकें, छात्र मूल्यांकन और नवाचारपूर्ण गतिविधियों के माध्यम से उन्होंने शिक्षा को रूचिकर और प्रभावी बनाया है। उनका नेतृत्व सेवा, समर्पण और शिक्षा के प्रति निष्ठा का प्रतीक है।1

निस्संदेह, उनके नेतृत्व में सरस्वती समाज सेवक शिशु मंदिर समाज में ज्ञान और संस्कार की अलख जगाने वाला एक आदर्श संस्थान बनकर उभर रहा है।संजय उपाध्याय  ने बताया विधालय के विकास में विद्यालय प्रबंध समिति का विशेष सहयोग रहता हैं।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!