तिर्री चालक ने मोटर साइकिल सवार को रौंदा , हालत गंभीर , आई सी यू में भर्ती
आसफपुर से दानवीर सिंह की रिपोर्ट
आसफपुर – सोमवार को आसफपुर से चंदौसी मार्ग पर जैतपुर लिंक मार्ग के समीप मोहम्मद अली ( 35 ) पुत्र मुश्ताक अली अपनी मोटर साइकिल से अपनी रिश्तेदारी में अंतर्जंदपीय रामपुर जिले के थाना शाहबाद क्षेत्र के गांव छतरपुर जा रहा था कि रास्ते में आसफपुर से चंदौसी की ओर जा रहे एक तिर्री चालक अजय पुत्र सुरेश ने मोहम्मद अली की मोटर साइकिल में जोरदार टक्कर मार दी जिससे मोटर साइकिल चालक मोहम्मद अली गंभीर रूप से घायल हो गया व मोटर साइकिल बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई । मौका पाकर तिर्री चालक फरार हो गया ।
राहगीरों की सूचना पर मोहम्मद अली के परिजन मौके पर पहुंच गए और मोहम्मद अली को चंदौसी के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया है जहां मोहम्मद अली की हालत नाजुक बनी हुई है ।
बताया जा रहा है कि तिर्री चालक अजय पुत्र सुरेश थाना फैजगंज बेहटा क्षेत्र के गांव का निवासी है ।
यह घटना बीते दिन आसफपुर से चंदौसी मार्ग के समीप जैत पुर तिराहे पर घटित हुई ।
यह जानकारी घायल मोहम्मद अली की पत्नी शबनम उर्फ नाजमा ने दी


