दातागंज (बदायूं)
Trending

नवीगंज में रामलीला के दूसरे दिन हुआ श्रीराम जन्म का मंचन

दातागंज से हुकुम सिंह की रिपोर्ट

 

संवाददाता हुकुम सिंह

 

बहराइच के कलाकारों ने जीवंत किया रामलीला का प्रसंग, ‘भए प्रकट कृपाला’ की स्तुति पर भावविभोर हुए दर्शक

 

बदायूं। शुक्रवार को नवीगंज में आयोजित श्रीरामलीला महोत्सव के द्वितीय दिवस पर भगवान श्रीराम जन्म का भव्य मंचन किया गया। बहराइच से आए कलाकारों ने अपने शानदार अभिनय और संवादों के माध्यम से रामलीला के प्रसंगों को जीवंत कर दिया। मंचन देखने के लिए बड़ी संख्या में दर्शक पहुंचे।

 

कलाकारों ने दिखाया कि रावण के अत्याचारों से पृथ्वी व्याकुल हो उठी थी। इससे मुक्ति दिलाने के लिए पृथ्वी और देवी-देवताओं ने भगवान विष्णु की स्तुति की। प्रार्थना स्वीकार करते हुए भगवान विष्णु ने अयोध्या में राजा दशरथ के यहां अवतार लेने का आश्वासन दिया। वहीं, राजा दशरथ ने पुत्र प्राप्ति के लिए पुत्रेष्टि यज्ञ कराया। इसके बाद महारानी कौशल्या, सुमित्रा और कैकेयी के यहां भगवान श्रीराम, लक्ष्मण, भरत और शत्रुघ्न का जन्म हुआ।

 

भगवान श्रीराम के प्रकट होते ही रामलीला स्थल जय श्रीराम के जयकारों से गूंज उठा। ‘भए प्रकट कृपाला दीनदयाला’ की स्तुति शुरू होते ही दर्शक भावविभोर हो गए। कलाकारों की जीवंत प्रस्तुति को दर्शकों ने खूब सराहा।

 

इस मौके पर श्रीरामलीला महोत्सव कमेटी के अध्यक्ष राणा प्रताप सिंह ने बताया कि प्रत्येक वर्ष रामलीला महोत्सव को भव्य रूप देने का प्रयास किया जाता है। रामलीला के माध्यम से लोगों को भगवान श्रीराम के आदर्शों और बुराई पर अच्छाई की जीत का संदेश दिया जा रहा है। इस दौरान रामलीला कमेटी के समस्त पदाधिकारी मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!