दातागंज (बदायूं)

दातागंज में भाजपा एससी मोर्चा बैठक का आयोजन किया गया

दातागंज से हुकुम सिंह की रिपोर्ट

 

बदायूं के दातागंज विधानसभा क्षेत्र में विधायक राजीव कुमार सिंह उर्फ बब्बू भैया के समर्थन में बहुजन समाज की एक सभा का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।

 

सभा में लगभग 1000 भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे, जिनमें बहुजन समाज से जुड़े लोगों की संख्या अधिक थी।

 

भाजपा एससी मोर्चा ब्रज क्षेत्र के अध्यक्ष बुधपाल सिंह और पूर्व दर्जा राज्य मंत्री राममूर्ति लाल सहित बहुजन समाज के कई प्रमुख नेताओं ने मंच से संबोधित किया। उन्होंने दावा किया कि विधायक बब्बू भैया तीसरी बार चुनाव जीतेंगे। नेताओं ने विधायक को दातागंज में ‘विकास पुरुष’ बताते हुए कहा कि उन्होंने सभी समाजों के लिए काम किया है।

 

कार्यक्रम में पहुंचे विधायक राजीव कुमार सिंह बब्बू भैया ने कार्यकर्ताओं का स्वागत किया। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि हर समाज उनके साथ खड़ा है और जनता के सहयोग से उन्हें तीसरी बार भी बड़ी जीत मिलेगी।

 

इस अवसर पर भाजपा जिला मंत्री तेजपाल सागर, डॉ. अमित सिंह, दातागंज ब्लॉक प्रमुख अतेंद्र विक्रम सिंह, अंशुल सागर और राधेश्याम सागर सहित भाजपा तथा बहुजन समाज के कई वरिष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!