दातागंज विधायक ने रात्रि चौपाल का आयोजन कर केंद्र सरकार के 12 वर्ष सफलता पूर्वक पुरे होने पर गिनाई उपलब्धियां
दातागंज से हुकुम सिंह की रिपोर्ट
दातागंज- क्षेत्रीय भाजपा विधायक राजीव कुमार सिंह ने विकास खण्ड म्याऊं के पिपला पुख्ता में रात्रि चौपाल का आयोजन किया। उन्होंने केन्द्र सरकार के 12 बर्ष पूर्ण होने पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में हुए ऐतिहासिक विकास कार्यों एवं जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी ग्रामीणों को दी। उन्होंने चौपाल पर भारी संख्या में आए लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में भारत ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी मजबूत पहचान बनाई है और विश्व में अपने भारत देश का मान सम्मान बढ़ा है। विधायक ने केन्द्र व राज्य सरकार द्वारा जनहित में संचालित अनेक जनकल्याणकारी योजनाओं पर प्रकाश डालते हुए उनके लाभों के बारे में बताया। चौपाल पर उपस्थित विभिन्न विभागों के अधिकारी व कर्मचारियों को ग्रामीणों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याओं को सुनते हुए त्वरित समाधान के निर्देश भी दिए और कहा कि जनता की समस्याओं के निस्तारण में ढ़िलाई बर्दाश्त नही की जायेगी।
चौपाल पर मुख्य रूप से ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि केसी० शाक्य, जिला प्रतिंनिधि एवं पूर्व मंडल अध्यक्ष भाजपा भावेश प्रताप सिंह, ग्राम प्रधान राम निवास,बीडीओ डा० मनीष वर्मा, डा० ज्ञानवीर पशु चिकित्साधिकारी म्याऊँ, राज कुमार एडीओ कृषि विभाग, श्रीमती विंध्यवासिनी सीडीपीओ म्याऊँ, नायब तहसीलदार दातागंज, आमिर अहमद ब्लॉक प्रबंधक एनआरएलएम म्याऊँ, आपूर्ति निरीक्षक सचिन मिश्रा, थाना अध्यक्ष हजरतपुर पुष्पेंद्र सिंह, आदि सहित भारी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।
इसी अभियान के क्रम में विधायक राजीव कुमार सिंह ने समरेर ब्लाक के ग्राम बझेड़ा व सादुल्लागंज में मंडल अध्यक्ष समरेर सुरेन्द्र गुर्जर आदि के साथ जनसंपर्क कर लोगों से संवाद कर सम्मानित बड़े बुजुर्गो से का स्वागत कर आर्शीवाद भी प्राप्त किया।
