
बदायूं 29 अक्टूबर 2026, आज 15 दिनों से बदायूं उसावा बदायूं उसैत रोड पर म्याऊं होकर कोई गाड़ी न चलने रोषित बस ऑपरेटरों ने जिला बस आपरेटर यूनियन के अध्यक्ष ओमकार सिंह के आवाह्न पर सुबह 7:00 बजे से बसों के पहिए जाम कर दिए और 10:00 बजे बस ऑपरेटर यूनियन के अध्यक्ष ओमकार सिंह के नेतृत्व मे भामाशाह चौराहा पुलिस लाइन पर जाकर अनशन पर बैठ गये। 12:00 बजे करीब उपाधीक्षक यातायात श्री सिंह के आने पर उन्होंने आश्वासन दिया की आगामी एक हफ्ते तक यह अवैध डग्गामार स्टैंड यहां से हटाया जाएगा और कोई अवैध डग्गामार वाहन इस चौराहे से संचालित नहीं होगा तभी बस ऑपरेटरों ने अनशन समाप्त करते हुए बसों का संचालन शुरू कर दिया।
अनशन स्थल पर जिला बस वेलफेयर सोसाइटी के अध्यक्ष ओमकार सिंह ने कहा की करीब 1 वर्ष से कई बार सक्षम अधिकारियों को ज्ञापन दिया गया और बस ऑपरेटर्स मिले और अवगत भी कराया गया कि माननीय मुख्यमंत्री जी के निर्देश हैं कि अवैध बस स्टैंड नहीं संचालित होना चाहिए परंतु लगातार भामाशाह चौराहा पुलिस लाइन से अवैध टेंपो, अवैध ईको, अवैध टिररी जिनके या तो परमिट नहीं और जिसके पास परमिट है भी वह 15 किलोमीटर परिधि के उनके मुख्य स्टेशन से हैं तथा ठेका गाड़ियों के हैं इनको इनके परमिट की शर्तों के अनुसार रास्ते में सवारी चढ़ाने और उतारने की आज्ञा नहीं है परंतु खुलेआम ट्रैफिक पुलिस के सामने यह कृत्य हो रहा है और उसमें पूरी तरीके से बदायूं ट्रैफिक पुलिस सहयोग कर रही है।
उन्होंने कहा कि एक हफ्ते के अंदर अगर अवैध स्टैंड नहीं बंद हुआ तो बस वाले आर पार की लड़ाई लड़ते हुए अपनी रोजी-रोटी के लिए बसों को खड़ा करके अनिश्चितकालीन अनशन पर बैठेंगे।
अनशन स्थल पर जिला बस आपरेटर यूनियन के उपाध्यक्ष भारत गुप्ता, वरिष्ठ उपाध्यक्ष अनिल रस्तोगी, महासचिव मुस्ताहिद खान, जिला सचिव पप्पू फारुकी, साजिद अली, जिला सचिव मिंटू गुप्ता, नरेंद्र पाल सिंह श्याम कुमार सिंह, विनोद कुमार हसन खान, प्रदीप गुप्ता, रामेश्वर रईसुल भाई, हसन खान बख्तियारूद्दीन, प्रेमपाल, नरेश पाल सिंह, कल्याण गुप्ता आदि सैकड़ो बस मालिक बस स्टॉफ उपस्थित रहे।



