बिसौली
Trending

शादी से चार दिन पहले बुझ गया घर का चिराग,13 दिन तक जिंदगी की जंग लड़ने के बाद युवक ने तोड़ा दम

बिसौली से शिशुपाल सागर की रिपोर्ट

 

 

बिसौली कोतवाली क्षेत्र के परसिया गांव के पास करीब 13 दिन पहले गो रक्षा वाहन की टक्कर में गंभीर रूप से घायल हुए मनजीत पुत्र ब्रजकिशोर निवासी अतरपुरा की इलाज के दौरान मौत हो गई। युवक की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। जिस घर में 5 जुलाई को शहनाई बजनी थी, वहां अब मातम पसरा हुआ है। जानकारी के अनुसार, मनजीत अपनी शादी के कार्ड छपवाने के लिए बाइक से बिसौली आया था। लौटते समय परसिया गांव के पास गो रक्षा वाहन की टक्कर से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद परिजनों ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया, जहां वह करीब 13 दिनों तक जिंदगी और मौत से जूझता रहा। आखिरकार इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया।बताया जा रहा है कि मनजीत की शादी 5 जुलाई को होनी थी और परिवार में शादी की तैयारियां चल रही थीं। लेकिन इस दर्दनाक हादसे ने खुशियों को मातम में बदल दिया। घटना की सूचना पर पुलिस ने बुधवार को 11 बजे करीब शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले में आवश्यक वैधानिक कार्रवाई कर रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!