नगर में दो बाईको की हुई जबरदस्त भिड़ंत में तीन लोग हुए घायल
बिसौली से शिशुपाल सागर की रिपोर्ट
बिसौली – गुरुवार को नगर के बिल्सी रोड पर धुबिया तालाब के पास दो बाइकों की आमने-सामने की हुई जोरदार भिड़ंत, तीन युवक हुए घायल कस्बा बिसौली के धुबिया तालाब के पास दो बाइकों की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई, जिसमें तीन लोग घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई। एक बाइक पर सवार आसुफ पुत्र नन्हे निवासी सिचौली तथा अखलेश पुत्र प्रताप सिंह निवासी सिद्धपुर कैथोली थाना बिसौली घायल हो गए। वहीं दूसरी बाइक पर सवार नवनीत पुत्र महावीर निवासी समधनगर थाना इस्लामनगर जनपद बदायूँ भी हादसे में घायल हो गया। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। स्थानीय लोगों की मदद से तीनों घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिसौली में भर्ती कराया गया। जहां चिकित्सकों द्वारा उनका प्राथमिक उपचार कर घायलों की गंभीर अवस्था को देखते हुए बदायूँ जिला अस्पताल को रेफर कर दिया गया वहीं पुलिस ने घटना की जानकारी जुटाकर जांच शुरू कर दी है।
