बिसौली
Trending

नगर के आसफपुर रोड पर तमंचे की नोक पर दो दोस्तों से बाइक लूटकर फरार हुए बदमाश ,खाना खाने के बाद बाइक से घूमने निकले थे दो दोस्त

बिसौली से शिशुपाल सागर की रिपोर्ट

 

 

बिसौली – बीते दिन गुरुवार रात्रि नगर में खाना खाने के बाद घूमने निकले दो दोस्तों को बाइक सवार बदमाशों ने तमंचे की नोक पर रोक लिया और उनकी बाइक लूटकर फरार हो गए। वारदात के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। जानकारी के अनुसार गुरुवार रात लगभग 9 बजे करीब दोनों दोस्त खाना खाने के बाद टहलने के लिए निकले थे। जैसे ही वह आसफपुर रोड पर सुनसान स्थान के पास पहुंचे, तभी बाइक सवार दो बदमाशों ने उन्हें रोक लिया। और कहां की तुम लोग यहां क्या कर रहे हो हम दुर्लभ कश्यप गैंग से हैं बदमाशों ने तमंचा दिखाकर दोनों को भयभीत किया और उनकी बाइक लूट ली। वारदात को अंजाम देने के बाद दोनों बदमाश मौके से फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही सीओ बिसौली अंशुमान श्रीवास्तव, एसपी देहात हिरदेश कठेरिया और थानाध्यक्ष बिसौली पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने बदमाशों की तलाश में आसपास के इलाके में कांबिंग अभियान शुरू कर दिया। पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया है और बदमाशों की पहचान एवं गिरफ्तारी के लिए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने के साथ छानबीन शुरू कर दी है। फिलहाल पुलिस बदमाशों की तलाश में जुटी हुई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!