विधायक बब्बू भैया ने शिक्षक चुनाव बूथों का किया निरीक्षण
दातागंज से हुकुम सिंह की रिपोर्ट

संवाददाता हुकुम सिंह
दातागंज-बदायूं। विधानसभा क्षेत्र दातागंज के अंतर्गत विकासखंड दातागंज, म्याऊं, समरेर एवं उसावां के शिक्षक मतदाताओं के लिए बनाए गए बूथ संख्या-34, ब्लॉक परिसर म्याऊं तथा बूथ संख्या-35, ब्लॉक परिसर दातागंज का क्षेत्रीय भाजपा विधायक राजीव कुमार सिंह (बब्बू भैया) ने निरीक्षण किया।
इस दौरान विधायक ने सदस्य विधान परिषद शिक्षक निर्वाचन में भाजपा समर्थित एनडीए प्रत्याशी हरी सिंह ढिल्लों के पक्ष में पार्टी कार्यकर्ताओं एवं शिक्षक मतदाताओं का उत्साहवर्धन किया। उन्होंने मतदाताओं को बैलेट पेपर से मतदान करने की प्रक्रिया समझाते हुए वरीयता क्रम के अनुसार मतपत्र भरने की सही विधि की जानकारी दी।
विधायक ने कहा कि शिक्षक समाज का मार्गदर्शन करने वाला वर्ग है और समाज को सही दिशा देने में शिक्षकों की महत्वपूर्ण भूमिका रहती है। उन्होंने सभी शिक्षक मतदाताओं से लोकतांत्रिक प्रक्रिया में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया।
वहीं विधायक के पुत्र एवं ब्लॉक प्रमुख अतेन्द्र विक्रम सिंह (अंकित भैया) भी अपने समर्थकों के साथ दातागंज में भाजपा समर्थित प्रत्याशी के पक्ष में मतदान के लिए सक्रिय नजर आए।
निरीक्षण के दौरान दोनों बूथों पर शिक्षक मतदाताओं में उत्साह देखने को मिला। इस अवसर पर पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता, स्थानीय जनप्रतिनिधि, शिक्षक मतदाता एवं मीडिया कर्मी मौजूद रहे।