आधार सेवा केंद्रों का निरीक्षण, दिव्यांग विद्यार्थियों के आधार कार्ड प्राथमिकता से बनाने के निर्देश!
सम्भल से लल्ला सलमानी की रिपोर्ट

बीएसएनएल के आधार सेवा केंद्र पर अव्यवस्थाएं मिलने पर ऑपरेटर को चेतावनी, कार्यप्रणाली में सुधार के निर्देश!
सम्भल जिला के डी एम अंकित खण्डेलवाल के निर्देशानुसार आज डिप्टी कलेक्टर अभिमन्यु कुमार एवं ईडीएम विपिन कुमार ने BSNL परिसर सम्भल स्थित यू आई डी ए आई द्वारा संचालित आधार सेवा केंद्र का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान डिप्टी कलेक्टर ने आधार सेवा केंद्र के मैनेजर को निर्देशित किया कि आधार कार्ड बनवाने आने वाले दिव्यांग विद्यार्थियों के आधार कार्ड प्राथमिकता के आधार पर बनाए जाएं, ताकि उन्हें किसी प्रकार की असुविधा न हो।
इसके उपरांत डिप्टी कलेक्टर एवं ईडीएम ने बीएसएनएल द्वारा संचालित आधार सेवा केंद्र का भी निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान केंद्र पर व्यवस्थाएं अव्यवस्थित पाई गईं तथा दैनिक रजिस्टर भी उपलब्ध नहीं मिला। इस पर डिप्टी कलेक्टर ने आधार ऑपरेटर को चेतावनी देते हुए कार्यप्रणाली में सुधार लाने के निर्देश दिए। साथ ही स्पष्ट किया कि भविष्य में इस प्रकार की लापरवाही की पुनरावृत्ति होने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
(सम्भल से लल्ला सलमानी की रिपोर्ट)


