E-Paperआसफपुर (बदायूं)
Trending

श्री कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर राधा – कृष्ण व वासुदेव की झाकियां सजाई गईं 

आसफपुर से दानवीर सिंह की रिपोर्ट

 

आसफपुर – बीते दिन क्षेत्र में स्थानीय कस्बा में भक्तजनों ने श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व धूम धाम से मनाया ।

इस अवसर पर भक्तजनों ने स्थानीय त्रिवेणी सहाय इंटर कालेज व पुरानी पुलिस चौकी स्थित शिव मंदिर से श्रीकृष्ण , राधा व वासुदेव की मन मोहक झाकियां निकाली।

यह धार्मिक विशाल झांकी कस्बा के मुख्य मार्गों से होकर स्थानीय रामलीला मैदान में समापन किया गया ।

इस अवसर पर स्थानीय राकेश कुमार दीक्षित , राजेश कुमार दीक्षित , पंकज कुमार पाराशरी , रवि पाराशरी , प्रियांशु पाराशरी , हर्षित मिश्रा , राघव शर्मा , इंद्रेश गुप्ता , इंद्रभान , चंद्र शेखर एडवोकेट , महेंद्र सिंह यादव एडवोकेट , रविन्द्र कुमार शर्मा एडवोकेट , रवेंद्र शर्मा , प्रवीन दीक्षित , शिवम दीक्षित आदि भक्तगण मौजूद रहे । श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का त्यौहार क्षेत्र के गांव दबथरा , मोहकमपुर , मलखानपुर , हरदासपुर , दब तोरी आदि गांव में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का त्यौहार धूम धाम से मनाने की खबरें मिली हैं । इस अवसर पर मंदिरों व शिवालयों में आकर्षक सजावट की गई ।

इस धार्मिक त्यौहार को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने हेतु बिसौली पुलिस क्षेत्राधिकारी अंशुमान श्रीवास्तव के निर्देशन में थाना अध्यक्ष कपिल कुमार , पुलिस चौकी प्रभारी जुगमेंद्र बालियान , पुलिस उपनिरीक्षक जगवीर सिंह , हेड कांस्टेबल राजकुमार गिल ,जोगेंद्र सिंह , बीरेंद्र सिंह , अमन ठाकुर , विशाल कुमार , प्रमोद कुमार , रंजीत सिंह , नदीम मलिक अर्जित बालियान आदि पुलिस बल मौजूद रहा ।

आसफपुर से दानवीर सिंह

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!