एफ एन एच डब्ल्यू मॉड्यूल – 2 विषयक चार दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया
आसफपुर से दानवीर सिंह की रिपोर्ट
आसफपुर ( बदायूं ) – स्थानीय क्षेत्रीय ग्राम्य विकास प्रशिक्षण संस्थान के प्राचार्य डॉक्टर सुनील कुमार वर्मा , प्रशिक्षण अधिकारी पंकज कुमार व प्रशिक्षण कार्यक्रम प्रभारी हरीश उपाध्याय के निर्देशन में उत्तर प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत एफ एन एच डब्ल्यू मॉड्यूल – 2 विषयक चार दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण कार्यक्रम बीते दिन अंतर्जनपदीय संभल क्षेत्र के गांव आटा में स्थित प्रशिक्षण संस्थान पर शुभारंभ किया गया जिसमें डी आर पी बीरेंद्र पाल सिंह , ओमपाल सिंह , विपिन शर्मा , लक्ष्मी व बी आर पी रचना , गायत्री , करिश्मा व निर्मला विषय से संबंधित प्रशिक्षण दे रही हैं ।
इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में जनपद संभल स्थानीय सहित विकास खंड असमोली , पंवासा , बनिया खेड़ा क्षेत्र की लगभग 123 महिलाएं प्रतिभाग ले रही हैं ।
यह प्रशिक्षण कार्यक्रम 03 जून 2026 से 06 जून 2026 तक अनवरत रूप से चलाया जा रहा है
यह जानकारी प्रशिक्षण कार्यक्रम प्रभारी हरीश उपाध्याय ने दी ।
आसफपुर से दानवीर सिंह

