आसफपुर (बदायूं)
Trending
विभिन्न मांगों को लेकर चल रहा स्वास्थ्य कर्मियों का धरना प्रदर्शन समाप्त हुआ
आसफपुर से दानवीर सिंह की रिपोर्ट
आसफपुर – विभिन्न मांगों को लेकर स्वास्थ्य कर्मियों द्वारा पिछले सप्ताह से चलाया जा रहा धरना प्रदर्शन बीते सोमवार को देर शाम समाप्त हुआ जिसमें स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर सेवारत स्वास्थ्य कर्मियों ने नौकरी स्थायीकरण , समान वेतन समान कार्य आदि विभिन्न मांगों को लेकर धरना प्रदर्शन के दौरान चिकित्सा अधीक्षक डॉक्टर पंकज कुमार शर्मा को एक सामूहिक ज्ञापन सौंपा ।
इस धरना प्रदर्शन कार्यक्रम में संध्या शर्मा , दीक्षा गौड़ , साबिया परवीन , पूनम , निकिता यादव , रेखा , शिखा चौधरी , शिवानी गौतम , ममता रानी , नीरज व गीता सेनी आदि मौजूद रहीं ।
आसफपुर से दानवीर सिंह 👏👏