बदायूं
Trending

बदायूं में कांग्रेस का उग्र प्रदर्शन: वोट चोरी के विरोध और ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर फूंका पुतला

बिसौली से शिशुपाल सागर की रिपोर्ट

 

बदायूं: जिला एवं शहर कांग्रेस कमेटी के संयुक्त नेतृत्व में शहर के प्रसिद्ध परशुराम चौक पर एक जोरदार विरोध प्रदर्शन किया गया। यह प्रदर्शन हालिया चुनावों में कथित ‘वोट चोरी’ के गंभीर आरोपों और मुख्य चुनाव आयुक्त / संबंधित अधिकारी ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर आयोजित किया गया। इस विरोध प्रदर्शन की संयुक्त अध्यक्षता ओमकार सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष, जिला कांग्रेस कमेटी बदायूं, मोरपाल प्रजापति महासचिव, जिला कांग्रेस कमेटी, मुन्ना लाल सागर, अध्यक्ष शहर कांग्रेस कमेटी ने की। ओमकार सिंह ने केंद्र सरकार और चुनाव आयोग पर निशाना साधते हुए चुनावी प्रक्रिया की निष्पक्षता पर गंभीर सवाल उठाए कार्यकर्ताओं ने परशुराम चौक पर एकत्रित होकर सरकार और आयोग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और विरोध स्वरूप पुतला दहन किया। मुन्ना लाल सागर ने स्पष्ट रूप से कहा कि जब तक पारदर्शी और निष्पक्ष चुनाव प्रणाली सुनिश्चित नहीं होती और ज्ञानेश कुमार अपने पद से इस्तीफा नहीं देते, तब तक कांग्रेस का यह संघर्ष सड़क से लेकर सदन तक जारी रहेगा। मोरपाल प्रजापति ने चेतावनी दी है कि यदि उनकी मांगों पर जल्द ध्यान नहीं दिया गया, तो आने वाले दिनों में आंदोलन को और अधिक तीव्र किया जाएगा। निवर्तमान प्रदेश सचिव, जिला पंचायत सदस्य रजनी सिंह, सुनीता सिंह एवं उपासना चौहान ने सयुक्त रूप से कहा देश में लोकतंत्र की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। चुनावों में धांधली और वोट चोरी के जरिए जनता के मताधिकार का गला घोंटा जा रहा है, जिसे कांग्रेस पार्टी कतई बर्दाश्त नहीं करेगी। इस प्रदर्शन में जिला व शहर इकाई के तमाम पदाधिकारी, फ्रंटल संगठनों के कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में स्थानीय कांग्रेसी कार्यकर्ता मौजूद रहे। संचालन महासचिव जिला कांग्रेस कमेटी इखलास हुसैन ने किया, इस अवसर पर निवर्तमान प्रदेश कांग्रेस सचिव जाबिर जैदी ने संचालन किया, सतीश शाक्य, शराफत अली, नईम, श्रीपाल, सुनील कुमार, शमीम अहमद, बनने खान, चंद्रपाल शाक्य, अरुण पराशर, इकराम अली, मुजाहिद, जाहिद सिद्दीकी, अकिल अहमद, बाबू चौधरी, नूर सुबह, सोनपाल सिंह, फरहान हुसैन, सलमान गाजी, शहंशाह अली, सतीश आदि कांग्रेसजन मौजूद रहे

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!