बिसौली
Trending

बिसौली तहसील परिसर में अधिवक्ता के चैम्वर से लाखों रुपए की हुई चोरी, लैपटॉप भी हुआ गायव , मौके पर पुलिस जांच में जुटी 

बिसौली /दबतोरी से विजय भान सिंह की रिपोर्ट

 

बिसौली । तीन दिन से लगातार हो रही बारिश ने आम लोगों का सुख चैन लूट लिया था जिस कारण सरकारी कार्यालयों से लेकर अधिवक्ताओं के चैंबर भी नहीं खुल सके । तहसील बिसौली में बने वार एसोसिएशन का मुख्य गेट से लेकर अधिवक्ता हदेश शर्मा का चैवर का मुख्य गेट गिलेंडर्स कटा सोमवार को मिलने से अधिवक्ताओं में खलबली मच गई । हदेश शर्मा ने बताया की उनके चैंबर के काउंटर की रैंक में रखे दो लाख रुपए और स्टांप सहित सामान गायब मिला इसके अलावा लैपटॉप भी गायव कर लिया गया। पीड़ित अधिवक्ता ने डायल 112 पुलिस को काल करके सूचना दी । पुलिस ने मौके पर पूरी घटना की जानकारी ली और उच्च अधिकारियों को भी दूरभाष से अवगत करा दिया । तहसील वार में हुई इस चोरी से अधिवक्ताओं में काफी रोष व्याप्त है । सूचना मिलते ही मौके पर तहसील वार एसोसिएशन के अध्यक्ष अल्ताफ हुसैन, दिनेश चंद्र शर्मा, हरिओम शर्मा, राम रक्षपाल, दीपक यादव, दिनेश सक्सेना, के पी सिंह राणा, सत्यपाल सिंह यादव, रंजीत सिंह, विवेक यादव, रवेन्द्र नाथ गुप्ता, अखिलेश यादव, अंशुल यादव, रोहित, सुनील, कुमारी निधि यादव , सुमित सक्सेना, उदय प्रताप सिंह , मोहम्मद जावेद, सोमेश यादव, बिकास पाठक , योगेश यादव, युधिष्ठिर, कमर अब्बास, कमल यादव , प्रेमशंकर यादव, राजीव दुवे स्नेह गोरव उपाध्याय आदि अधिवक्ता मौके पर पहुंचे । चोरी की इस बढ़ी घटना से लोग तरह तरह का कयाश लगा रहे हैं और खलबली मची हुई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!