बदायूं
Trending

सूफी संतों की नगरी बदायूँ में ‘नाइट लाइफ’ की दस्तक, नाइट क्लब के उद्घाटन पर छिड़ी चर्चा

इन्वर्टिस यूनिवर्सिटी के प्रो-चांसलर पार्थ गौतम ने फीता काटकर किया उद्घाटन, संगीत, डांस और प्रीमियम डाइनिंग की व्यवस्था का दावा

 

 

संवाददाता काशिफ अली खान

 

बदायूँ सूफी संतों और गंगा-जमुनी तहजीब के लिए प्रसिद्ध बदायूँ में पहली बार आधुनिक नाइट लाइफ की अवधारणा को लेकर चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है। शहर में नवस्थापित एक नाइट क्लब का उद्घाटन इन्वर्टिस यूनिवर्सिटी के प्रो-चांसलर पार्थ गौतम ने फीता काटकर किया। उद्घाटन समारोह में बड़ी संख्या में आमंत्रित अतिथि मौजूद रहे।

 

आयोजकों के अनुसार क्लब में शाम 7 बजे से रात 2 बजे तक संगीत, डांस, प्रीमियम डाइनिंग और आधुनिक मनोरंजन सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। उद्घाटन अवसर पर डीजे संगीत और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों का आयोजन किया गया, जिससे उपस्थित युवाओं में खासा उत्साह दिखाई दिया।

नाइट क्लब के शुभारंभ के बाद शहर में इसकी चर्चा तेज हो गई है। एक ओर युवा वर्ग इसे बदलते समय के साथ आधुनिक सुविधाओं की दिशा में कदम मान रहा है ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!