मदरसा जामिया हनफिया रजविया में अज़ीमुश्शान ‘जश्न-ए-दस्तारबंदी कॉन्फ्रेंस’ का भव्य आयोजन किया गया
बिसौली से शिशुपाल सागर की रिपोर्ट

बिसौली। कस्बा सैदपुर के मदरसा जामिया हनफिया रजविया में अज़ीमुश्शान ‘जश्न-ए-दस्तारबंदी कॉन्फ्रेंस’ का भव्य आयोजन किया गया। इस रूहानी और तालीमी महफ़िल में क़ुरआन-ए-पाक का हिफ्ज़ और किरात (शुद्ध उच्चारण) की तालीम मुकम्मल करने वाले 21 होनहार तलबा (छात्रों) के सिरों पर उलेमा-ए-कराम के मुबारक हाथों से फज़ीलत की पगड़ी (दस्तार) बांधी गई।
कांफ्रेंस का आगाज़ तिलावत-ए-क़ुरआन-ए-पाक और नात-ए-नबी से हुआ। इस मौके पर बच्चों ने अपनी शानदार किरात और हाफ़िज़े का मुज़ाहिरा पेश कर मौजूद लोगों का दिल जीत लिया। दस्तारबंदी के वक्त पूरा पंडाल दुआओं और मुबारकबाद की सदाओं से गूंज उठा। कॉन्फ्रेंस को खिताब करते हुए मुख्य अतिथि सय्यद अहसन मियां पीलीभीत ने तालीम की अहमियत पर जोर देते हुए कहा कि इल्म इंसान को अंधेरे से उजाले की तरफ ले जाता है। आज के दौर में हमारे बच्चों के लिए दीनी तालीम के साथ-साथ दुनियावी और आधुनिक तालीम हासिल करना भी बेहद ज़रूरी है। क़ुरआन-ए-पाक सीने में महफ़ूज़ करने वाले ये 21 बच्चे न केवल अपने माता-पिता बल्कि पूरे समाज और मुल्क का रोशन मुस्तकबिल हैं। वालिदैन को चाहिए कि वे अपने बच्चों को आला तालीम दिलाएं ताकि वे एक बेहतर इंसान बनकर समाज की खिदमत कर सकें और मुल्क की तरक्की में अपना किरदार अदा करें। कार्यक्रम के अंत में देश में अमन-ओ-शांति, भाईचारे और खुशहाली के लिए विशेष दुआ की गई। सीने में कुरआन ए पाक महफूज करने वाले हाफ़िज़ समीर अहमद उझानी, हाफ़िज़ मूनिस रज़ा लक्ष्मीपुर, हाफ़िज़ मदनी सम्भल, हाफ़िज़ ज़ैद रज़ा दबतरा, हाफ़िज़ उवैस सुल्तानगढ़, हाफ़िज़ शहज़ाद सम्भल, हाफ़िज़ अकमल उदयपुर, हाफ़िज़ सालिम रज़ा सैदपुर हाफ़िज़ मुदस्सिर अली बलिया, हाफ़िज़ फरमान चंदोई, हाफ़िज़ रिज़वान हाथरस, हाफ़िज़ मोहम्मद अयान सम्भल वहीं 9 होनहार तलवा जिनके क़िरात की दस्तार बांधी गयी। क़ारी मोहम्मद बिलाल सम्भल, क़ारी मोहम्मद आज़म युसूफ नगर, क़ारी मोहम्मद आलम युसूफ नगर, क़ारी मोहम्मद अलफैज़ युसूफ नगर, क़ारी मोहम्मद हुसैन दरामनगर, क़ारी मोहम्मद साजिद दरामनगर, क़ारी तनवीर सैदपुर, क़ारी मुहम्मद साजिद अलीगढ़, क़ारी कामरान सैदपुर, क़ारी मोहम्मद साइम उदयपुर इन लोगों ने जामिया हंफिया रज़विया से डिग्री प्राप्त की। कांफ्रेंस में जामिया के मिमब्रान मौलाना शाने आलम सैदपुरी, मौलाना मुमताज़ हैदर, मौलाना अफ़लाक रज़ा उवैसी, क़ारी शादाब रज़ा उवैसी, क़ारी हाजी तसददुक़ हुसैन, क़ारी रफीउद्दीन, हाफ़िज़ अदीब क़ारी नौशाद रज़ा, मौलाना अफ़ज़ल रज़वी, जामिया हंफिया के टीचर मुफ़्ती फुरक़ान रज़ा साहब, मुफ़्ती उसमान रज़ा मिसबाही, मौलाना फैज़ान उल्लाह, क़ारी अब्दुल मुबीन, क़ारी ताहिर रज़ा हिजाज़ी, मास्टर फीरोज़ अहमद, मास्टर हुजैफ़ साहब, अज़ीज़ुल हसन खान, मश्कूर खान, अनीस खान ज़ाकिर खान, हाजी अब्दुल मन्नान खान, डॉ.महमूद आलम, जाने आलम आदि प्रमुखता से मौजूद रहे।




