बुक कीपर मॉड्यूल – 1 विषयक तीन दिवसीय तीन दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न हुआ
आसफपुर से दानवीर सिंह की रिपोर्ट
आसफपुर – स्थानीय क्षेत्रीय ग्राम्य विकास प्रशिक्षण संस्थान के प्राचार्य डॉक्टर सुनील कुमार वर्मा , प्रशिक्षण अधिकारी पंकज कुमार के निर्देशन में चलाया जा रहा दीन दयाल अंत्योदय योजना राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत ” एस एच जी बुक कीपर मॉड्यूल – 1 विषयक ” तीन दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण कार्यक्रम बीते दिन शनिवार को संपन्न हुआ जिसमें डी आर पी सुरेन्द्र सिंह व बीआरपी निर्मला यादव व सोनी रानी ने सभी प्रतिभागियों को विषय से संबंधित आवश्यक जानकारी दी ।
कार्यक्रम समापन के अवसर पर प्रशिक्षण अधिकारी पंकज कुमार ने सभी प्रतिभागियों को एक एक बैग व छायांकन प्रति भेंट कर उन्हें शुभ कामनाएं दीं ।
इस कार्यक्रम में बदायूं जिले के विकास खंड दहगवां क्षेत्र की नन्हीं देवी , गुंजन ,रौशनी , सुमन , आशा , माया देवी , रवीना व दिव्य ज्योति सहित लगभग 27 महिलाओं ने प्रतिभाग लिया ।
यह कार्यक्रम 04 जून 2026 से 06 जून 2026 तक सुचारू रहा ।
यह जानकारी प्रशिक्षण अधिकारी पंकज कुमार ने दी ।
आसफपुर से दानवीर सिंह
