आसफपुर में राष्ट्र पिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न लाल बहादुर शास्त्री की जयंती हर्षौल्लास के साथ मनाई गई
आसफपुर से दानवीर सिंह की रिपोर्ट
आसफपुर – स्थानीय त्रिवेणी सहाय इंटर कालेज में 02 अक्टूबर को राष्ट्र पिता महात्मा गांधी व पूर्व प्रधान मंत्री लाल बहादुर शास्त्री के जन्म दिवस पर कालेज के प्रबंधक अनिल कुमार पाठक , प्रधानाचार्य करतार सिंह , प्रधान लिपिक सुमति पाठक , व्यायाम शिक्षक निखिलेश कुमार पाठक , अखिलेश पाठक , पीयूष पाराशरी , जयवीर सिंह , अभय सिंह , दामिनी गंगवार , भावना रानी वार्ष्णेय , सितारा बी , अरुण कुमार मौर्य , राजीव कुमार कश्यप , सहित समस्त स्टाफ ने राष्ट्र पिता महात्मा गांधी व पूर्व प्रधान मंत्री लाल बहादुर शास्त्री के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उनके कृतित्व व व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला । मंच का सफल संचालन महेश पाल सिंह ने किया
इस अवसर पर स्थानीय क्षेत्रीय ग्राम्य विकास प्रशिक्षण संस्थान पर यहां के प्राचार्य डॉक्टर सुनील कुमार वर्मा , प्रशिक्षण कार्यक्रम प्रभारी हरीश उपाध्याय , वीर पाल सिंह , सर्वेश कुमार , प्रेम सागर यादव , राम गोपाल कश्यप , अमित कुमार आदि स्टाफ ने दोनों महान विभूतियों के चित्र पर पुष्प अर्पित किए ।
इसी क्रम में खंड विकास कार्यालय पर खंड विकास अधिकारी लटूर सिंह , ए डी ओ पंचायत जितेंद्र सिंह , राजीव कुमार चौहान , एकाउंटेंट देवेंद्र पांडेय , बी एम एम वीरेश कुमार , विकास दीप शर्मा , सचिव विनेश कुमार , विनीत कुमार चौधरी , धर्मवीर सिंह , अवधेश कुमार , अंकित कुमार , ए पी ओ गोविंद राम , पूर्व प्रधान लिपिक प्रमोद कुमार मौर्य , विनीत व नीरज कुमार , सुशील कुमार मौर्य ,अतुल कुमार , अनुराग , संकित कुमार आदि ने गांधी जयंती पर पुष्पांजलि अर्पित की ।
कार्यक्रम की अध्यक्षता ब्लॉक प्रमुख ओमकृष्ण ने की ।
इसके साथ ही विकास खंड आसफपुर क्षेत्र के संविलियन विद्यालय दबथरा , प्राथमिक विद्यालय , मोहकमपुर , उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सीकरी , प्राथमिक विद्यालय श्यामपुर , ठिरिया , भूड़ बिसौली , संवि लियन विद्यालय कोरेरा , अशोक पुर , मानपुर , नहडोली , हरदास पुर राजकीय विद्यालय कोरेरा व बी पैक्स राजतिकोली संस्थान पर यहां के सचिव हरपाल सिंह यादव ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व पूर्व प्रधान मंत्री लाल बहादुर शास्त्री के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर दोनों महापुरुषों के आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया ।इसके साथ ही जिला सहकारी बैंक शाखा , पंजाब नैशनल बैंक शाखा आदि सरकारी संस्थानों पर गांधी जयंती मनाने की खबरें मिली हैं ।
आसफपुर से दानवीर सिंह
