बबराला /सम्भल
Trending
स्टेशन के पास मिला प्रमोद का शव,,स्टेशन मास्टर ने दी पुलिस को सूचना
बबराला से अनिरुद्ध भारद्वाज की रिपोर्ट

बबराला नगर के स्टेशन पर एक पेड़ के नीचे युवक मृत पाया गया।स्टेशन मास्टर ने पुलिस को सूचना दी कि रेलवे स्टेशन परिसर के बाहर एक व्यक्ति का शव पड़ा है। सूचना पर थानाध्यक्ष बबराला लवनीश चौधरी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। स्टेशन परिसर की बाउंड्री के अंदर पेड़ के नीचे व्यक्ति का शव पड़ा हुआ था। पुलिस ने उसकी पहचान प्रमोद उर्फ गेमचा निवासी बबराला के रूप में की। जांच में पता चला कि प्रमोद के माता-पिता नहीं थे। वह अपना घर भी बेच चुका था। लंबे समय से रेलवे स्टेशन के आसपास इधर-उधर घूमता रहता था। हैरानी और पीड़ा की बात यह रही कि नगर में उसके परिजन भी रहते हैं, लेकिन पुलिस के संपर्क करने पर उन्होंने शव को अपना मानने से ही इन्कार कर दिया। उसकी मौत की वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट से स्पष्ट होगी।
अनिरुद्ध भारद्वाज बबराला की रिपोर्ट




