बदायूं
Trending

एसपी सिटी ने मेला ककोड़ा (मिनी कुंभ) की तैयारियों का लिया जायजा, संबंधित अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश।

बिसौली से शिशुपाल सागर की रिपोर्ट

एसपी सिटी ने मेला ककोड़ा (मिनी कुंभ) की तैयारियों का लिया जायजा, संबंधित अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश।

बदायूँ – रविवार को अपर पुलिस अधीक्षक नगर अभिषेक कुमार द्वारा आगामी मेला ककोड़ा (मिनी कुंभ) के सकुशल एवं सुव्यवस्थित आयोजन के दृष्टिगत गंगा तट पर मेला स्थल का निरीक्षण किया गया । इस दौरान मेले की तैयारियों, श्रद्धालुओं की सुविधा, यातायात व्यवस्था एवं सुरक्षा प्रबंधों का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए । निरीक्षण के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक नगर ने निर्देशित किया कि मेले की सभी तैयारियां निर्धारित समयावधि में पूर्ण कराई जाएं । श्रद्धालुओं के आवागमन को सुगम बनाने के लिए मेला स्थल तक जाने वाले मार्गों का निर्माण एवं मरम्मत समय से सुनिश्चित की जाए, जिससे श्रद्धालुओं को आवागमन में किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े । मेले में श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती, सीसीटीवी कैमरों एवं ड्रोन के माध्यम से निगरानी तथा संवेदनशील स्थलों पर विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए । साथ ही भीड़ प्रबंधन एवं यातायात व्यवस्था को प्रभावी बनाए रखने पर विशेष जोर दिया गया, ताकि मेले में आने वाले श्रद्धालुओं को सुरक्षित एवं सुगम आवागमन की सुविधा उपलब्ध हो सके । इसके अतिरिक्त मेला परिसर में साफ-सफाई, स्वच्छता एवं अन्य आवश्यक जनसुविधाओं की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए । इस अवसर पर थानाध्यक्ष कादरचौक विक्रम सिंह सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!