बबराला /सम्भल
Trending

यारा फर्टिलाइजर में घुसे तेंदुए को पिंजरे में किया कैद वन विभाग ने पिंजरा लगाकर 22 घण्टे मशक्कत के बाद पकडा,सभी ने ली राहत की सांस

बबराला से अनिरुद्ध भारद्वाज की रिपोर्ट

 

बबराला यारा फर्टिलाइजर परिसर बबराला में तेंदुए के घुस जाने के बाद वन विभाग टीम ने उसकी तलाश में परिसर में जगह जगह तलाशी अभियान चलाया।उनके साथ यारा फर्टिलाइजर के अधिकारी व सुरक्षा कर्मी भी रहे।रविवार तड़के 5:30 बजे पिंजरा में तेंदुआ कैद हो गया।परिसर में तेंदुए के आने से दहशत का माहौल बन गया था।परिसर के अंदर स्थित डीएवी पब्लिक स्कूल के मुख्य गेट की तरफ लगे सीसीटीवी कैमरे में तेंदुआ जाता हुआ दिखाई दिया था। तेंदुए की तस्वीर सामने आने के बाद सुरक्षा को देखते हुए स्कूल प्रशासन ने तत्काल स्कूल की छुट्टी कर दी थी।

वन विभाग की टीम ने परिसर के नाले में घुसते तेंदुए को एक तरह से नाले को बंद कर दूसरी ओर से पिंजरा लगा दिया।फिर उसमें पानी का प्रेशर मारा लेकिन तेदुआ बाहर नहीं निकला।सुबह तड़के 5:30बजे वह पिंजरे में फंस गया।तब सभी ने राहत की सांस ली।

यारा फर्टिलाइजर के प्रशासनिक अधिकारी बिपिन यादव ने बताया कि हमारे परिसर में जगह जगह कैमरे लगे हैं।उनसे तेंदुए पर नजर रही।वन विभाग टीम ने काफी मशक्कत के बाद उसको कैद कर लिया।अब सभी को उसके पकड़े जाने से राहत मिली है।

वन क्षेत्राधिकारी बृजमोहन ने बताया कि स्कूल परिसर के मुख्य गेट पर लगे सीसीटीवी कैमरे में तेंदुआ दिखाई दिया था।तो टीम ने उसकी तलाश में घेराबंदी की।मामले को गंभीरता से लेते हुए परिसर में रहने वाले सभी लोगों को अलर्ट कर दिया गया था।

वन विभाग की ओर से तेंदुए को पकड़ने के लिए पिंजरा लगा दिया था।22 घण्टे की मशक्कत के बाद सुबह तड़के वह इसमे फंस गया।तेंदुए के पकड़ने जाने से सभी ने राहत की सांस ली है।गुन्नौर पशु चिकित्सक ने उसका स्वास्थ्य परीक्षण किया।अब आदेश मिलने के बाद इसको सुरक्षित क्षेत्र मे छोड़ा जायेगा।

अनिरुद्ध भारद्वाज बबराला की रिपोर्ट

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!