11 हजार विद्युत लाइन का तार टूटने से दीवार ध्वस्त 11 वर्ष की बच्ची बाल बाल बची,लोगों में रोष
बबराला से अनिरुद्ध भारद्वाज की रिपोर्ट

11 हजार विद्युत लाइन का तार टूटने से दीवार ध्वस्त
11 वर्ष की बच्ची बाल बाल बची,लोगों में रो
बबराला नगर की लोहिया कॉलोनी में 11 हजार वोल्ट की लाइन का तार टूटकर दीवार पर गिरने से दीवार ध्वस्त हो गयी।जबकि बच्ची इसकी चपेट में आने से बच गयी।
11 हजार की विद्युत लाइन का तार महेश के मकान की बाहरी दीवार पर गिर गया। तार के संपर्क में आते ही धमाके के साथ दीवार ढह गई। पास में खेल रही 11 साल की दीप्ति तार की चपेट में आने से बच गई।
कालोनीवासियों ने बताया कि लाइन के तार काफी समय से जर्जर हालत में झूल रहे हैं। आए दिन लाइन में फॉल्ट होता है। कई बार शिकायत के बाद भी तार नहीं बदले गए।
तार गिरने के बाद लोगों ने मौके पर पहुंचे बिजली कर्मियों को उसे जोड़ने से रोक दिया। उनका कहना था कि जर्जर तार नहीं बदले गए तो ऐसी घटनाओं का खतरा बना रखा। लोगों ने आरोप लगाया कि विभाग किसी बड़े हादसे का इंतजार कर रहा है।
सूचना मिलने पर जेई मौके पर पहुंचे। उन्होंने लोगों को जल्द जर्जर तारों की जगह नए तार लगवाने का भरोसा दिया। इसके बाद लोग शांत हुए और बिजली कर्मचारियों ने तार जोड़कर बिजली सप्लाई शुरू कर दी।
मोहल्लेवासियों ने बिजली विभाग से अस्थायी मरम्मत के बजाय पूरी लाइन के जर्जर तार बदलने की मांग की है।
अनिरुद्ध भारद्वाज बबराला की रिपोर्ट




