बबराला /सम्भल
Trending

बबराला के यारा फ़र्टिलाइज़र गेट पर पहुचा तेंदुआ सुबह तड़के सीसीटीवी में विचरण करते कैद हुआ तेंदुआ

बबराला से अनिरुद्ध भारद्वाज की रिपोर्ट

 

बबराला क्षेत्र में तेंदुआ काफी समय से इधर उधर विचरण कर रहा है लेकिन स्थान परिवर्तन के कारण पकड़ से दूर बना हुआ है।बीती रात नगर के यारा फर्टिलाइजर गेट पर साढ़े तीन बजे तेंदुआ को चहल कदमी करते हुए देखा गया। जिस पर सुबह यारा फ़र्टिलाइज़र के मुख्य प्रशासनिक अधिकारी विपिन यादव ने वन विभाग के अधिकारियों को सूचना दी। वन विभाग के वन क्षेत्राधिकारी बृजमोहन अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और उसके पद चिन्ह व आसपास निरीक्षण किया।
गुरुवार को तड़के साढ़े तीन तेंदुआ की चहल कदमी करते हुए यारा फर्टिलाइजर की सीसीटीवी फुटेज में रिकॉर्ड हुआ।कंपनी के मुख्य प्रशासनिक अधिकारी विपिन यादव ने वन विभाग के वन क्षेत्राधिकारी बृजमोहन को जानकारी दी।उसके बाद वह अपनी टीम के साथ मौके पंहुचे। वन रेंजर बृजमोहन ने बताया कि यह वही तेंदुआ है जो गंगा किनारे के जंगल में घूम रहा है। इसके लिए गांव
मेंहुआहसनगंज के पास पिंजरा लगाए जाने का काम किया जा रहा है।उन्होंने बताया कि यारा फर्टिलाइजर की बाउंड्री बड़ी और ऊंची है। यहाँ सिक्योरिटी गार्ड भी लगे हुए हैं।
मुख्य प्रशासनिक अधिकारी विपिन यादव ने बताया कि तेंदुए को मेनगेट पर चहलकदमी करते हुए देखा गया है।जो सीसीटीवी कैमरे में कैद हुआ है।गेट पर तैनात सिक्योरिटी गार्ड को देखकर चला गया।हमने सिक्योरिटी को सतर्कता रखने के निर्देश दिये हैं।
अनिरुद्ध भारद्वाज बबराला की रिपोर्ट

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!