तीन दिवसीय प्रांतीय आर्य महासम्मेलन का उदघाटन माध्यमिक शिक्षा मंत्री गुलाबो देवी ने किया
बबराला से अनिरुद्ध भारद्वाज की रिपोर्ट

तीन दिवसीय प्रांतीय आर्य महासम्मेलन का उदघाटन माध्यमिक शिक्षा मंत्री गुलाबो
देवी ने किया
कार्यक्रम का ध्वजारोहण ठाकुर विक्रम सिंह ने किया
योग के बाद,51 कुंडीय यज्ञ में लोगों ने दीं आहुतियां

बबराला नगर के बाबूराम सिंह भाय सिंह डिग्री कालेज में तीन दिवसीय प्रांतीय आर्य महासम्मलेन का उदघाटन माध्यमिक शिक्षा मंत्री गुलाबो देवी ने किया।जबकि ध्वजारोहण मनु संस्कृति संस्थान दिल्ली के अध्यक्ष ठाकुर विक्रम सिंह ने किया।इसके उपरांत बबराला नगर में शोभायात्रा निकाली गई।जिसमें स्कूली बच्चों ने भाग लिया।नगर में बैंड बाजों के साथ स्कूली बच्चों ने विभिन्न झांकियों के साथ शोभायात्रा निकाली।शोभायात्रा ने इंदिरा चौक, रेलवे रोड,स्टेशन रोड,राजघाट रोड़ भ्रमण किया।
इससे पूर्व आर्य सम्मेलन के प्रथम दिन प्रातः 6 से 7 बजे तक योग रामवीर शास्त्री के सानिध्य में हुआ।जिसमें नगर व बाहर से आये लोगों ने भाग लिया।51 कुण्डीय महायज्ञ में सभी ने आहुतियां दीं।
आर्य महासम्मेलन में ठाकुर विक्रम सिंह ने सर्वप्रथम ध्वजारोहण किया।इस मौके पर उन्होंने कहा कि आर्य महासम्मेलन क्षेत्र में होना महत्वपूर्ण है।इसमें होने वाले विद्वानों के प्रवचन को जीवन मे उतारने से जीवन सफल हो जायेगा।प्रवचन से शांति मिलती है।
हरदोई विधायक माधवेन्द्र प्रताप सिंह उर्फ रानू ने कहा कि महायज्ञ प्राचीन समय से होते रहे हैं।यज्ञ से वातावरण शुद्ध होता है।
मुख्य अतिथि बदायूँ विधायक महेश गुप्ता ने कहा कि भारतीय संस्कृति हमारी धरोहर है।इसको अपनी अगली पीढ़ियों को देना हमारा कर्तव्य है।युवा इसको ग्रहण कर जीवन में आगे बढ़े।
उसके बाद विद्यार्य सभा उत्तर प्रदेश अध्यक्ष स्वामी सच्चिदानंद ने आध्यात्मिक प्रवचन लोगों को दिये।इस अवसर पर पूर्व मंत्री अजीत कुमार उर्फ राजू यादव,बबराला चेयरमैन हर्षवर्धन वार्ष्णेय, दीपक यादव,दयाशंकर आर्य,वेदवसु आर्य,डॉ राहुल यादव,डॉ कैलाश वार्ष्णेय,राजेंद्र,नवनीत यादव आदि मौजूद रहे।
अनिरुद्ध भारद्वाज बबराला की रिपोर्ट


