उसहैत
Trending
बेटे की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या करने के मामले में पिता गिरफ्तार, वारदात में इस्तेमाल कुल्हाड़ी बरामद
बिसौली से शिशुपाल सागर की रिपोर्ट

बदायूँ। जनपद बदायूँ के थाना उसहैत क्षेत्र में अपने ही बेटे की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या करने के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। थाना प्रभारी देवेन्द्र सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से हत्या की वारदात में इस्तेमाल की गई कुल्हाड़ी भी बरामद की है।
पुलिस के अनुसार, अपने बेटे की हत्या के आरोप में गिरफ्तार किए गए पिता के विरुद्ध मामले में आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी कर ली गई है। इसके बाद आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश करने के लिए भेज दिया गया।
इस कार्रवाई को थाना उसहैत पुलिस की महत्वपूर्ण कार्रवाई माना जा रहा है। मामले में आरोपी की गिरफ्तारी और हत्या में इस्तेमाल कुल्हाड़ी की बरामदगी के बाद पुलिस ने आगे की विधिक प्रक्रिया पूरी की।
