आसफपुर (बदायूं)
Trending

दीनदयाल अंत्योदय योजना राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत ” विजिनिंग ट्रेनिंग – 3 ( ई सी मेम्बर ) विषयक चार दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण कार्यक्रम सम्पन्न हुआ 

आसफपुर से दानवीर सिंह रिपोर्ट

 

आसफपुर – स्थानीय क्षेत्रीय ग्राम्य विकास प्रशिक्षण संस्थान के प्राचार्य डॉक्टर सुनील कुमार वर्मा , प्रशिक्षण कार्यक्रम प्रभारी हरीश उपाध्याय व प्रशिक्षण प्रदर्शक वीर पाल सिंह के निर्देशन में चलाया जा रहा दीनदयाल अंत्योदय योजना राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत विजिनिंग ट्रेनिंग – 3 ( ई सी मेम्बर ) विषयक चार दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण कार्यक्रम बीते शनिवार को देर शाम संपन्न हुआ जिसमें मुख्य प्रशिक्षक अर्चना सक्सेना व हेमलता राजपूत ने कार्यक्रम में उपस्थित सभी महिलाओं को विषय से संबंधित विस्तृत जानकारी जुटाई

कार्यक्रम समापन के अवसर पर संस्थान के प्राचार्य डॉक्टर सुनील कुमार वर्मा ने सभी एक एक प्रमाण पत्र व एक एक बैग भेंट कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की ।

इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में बदायूं जिले के विकास खंड बिसौली क्षेत्र की ममता देवी , विजय कुमारी , जावित्री , वंदना , नीलम देवी , विजय लक्ष्मी , सरोज वर्मा , कमलेश , इब्राना बेगम , जैनब बेगम , नेहा बी , कामना , रुचि यादव , रचना , बविता देवी , नीतू राघव , शरमीला बेगम , सुषमा , अमीना , राधा , सपना , संतोष , शशि वाला आदि ने सहभागिता की । इसमें संस्थान के आकाश कुमार , साहिल यादव , राम गोपाल कश्यप , बीरेंद्र कश्यप आदि ने सहयोग किया ।

यह कार्यक्रम 21 अक्तूबर 2026 से 24 अक्टूबर 2026 तक अनवरत रूप से सुचारू रहा ।

आसफपुर से दानवीर सिंह

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!