आशा बहुओं व संगिनी स्वास्थ्य कर्मियों का आठवें दिन धरना प्रदर्शन जारी रहा
आसफपुर से दानवीर सिंह की रिपोर्ट
आसफपुर – स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में क्षेत्रीय स्वास्थ्य महिला संविदा कर्मियों ने आठवें दिन धरना प्रदर्शन जारी रखा जिसमें स्वास्थ्य महिला संविदा कर्मी समान वेतन समान कार्य व स्थायीकरण लगातार मांग कर रहे हैं ।
यह अनिश्चित कालीन प्रदर्शन विगत 07 अक्टूबर 2026 से अनवरत रूप से जारी है ।
इस धरना प्रदर्शन में विकास खंड आसफपुर क्षेत्र के बड़ी आबादी वाले गांव लक्ष्मीपुर से जयश्री , अल्हापुर खुर्द से शारदा यादव , परमानंदपुर से रजनी , पुरवा खेड़ा से अंजना शर्मा सहित सुनहरी , सरस्वती , कुसुमलता ,रीना , ज्ञानवती , रजनेश , हरप्यारी , अनुराधा सक्सेना , वाला यादव , गीता देवी , मंजू ,आरती सक्सेना , इंदिरा सिंह , सुधा , रेखा , अर्चना यादव , पूनम , मीरा , कविता , शशि प्रभा , अनीता , रिंकी आदि महिला संविदा स्वास्थ्य कर्मी अनिश्चित कालीन धरना प्रदर्शन में मौजूद रहीं ।
आसफपुर से दानवीर सिंह
