आसफपुर (बदायूं)
Trending

भैंस के बच्चे ने उम्रदराज व्यक्ति को रौंदा , इलाज के दौरान मौत , पंचनामा भरवाकर शव पोस्ट मार्टम को भेजा 

आसफपुर से दानवीर सिंह की रिपोर्ट

 

आसफपुर – क्षेत्र के गांव गंगागढ़ निवासी साहब सिंह ( उम्र करीब 55 वर्ष ) पुत्र मिहीलाल को भैंस के बच्चे ने रौंद लिया जिससे साहब सिंह चोटिल हो गए ।इसकी सूचना मिलते ही

परिवार वालों ने घायल साहब सिंह को किसी निजी चिकित्सक के यहां भर्ती कराया जिसके उपरांत दूसरे दिन इलाज के दौरान साहब सिंह ने दम तोड़ दिया ।

फिलहाल गांव वालों व परिवारीजनों ने पंचनामा भरवाकर शव को पोस्ट मार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा है ।

यह घटना क्रम बीते दिन मंगलवार शाम का बताया जा रहा है ।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक मृतक साहब सिंह का एक बेटा जितेंद्र व नाती पोते परिवार में मौजूद हैं ।

बताया जा रहा है कि साहब सिंह को पड़ोस के ही गुलाम नवी की भैंस के बच्चे ने रौंद लिया था जिससे साहब सिंह चोटिल हो गए साहब सिंह पिछले दिनों से अस्वस्थ चल रहे थे ।

आसफपुर से दानवीर सिंह

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!