आसफपुर (बदायूं)

आंगनबाड़ी कार्यकत्री की बेटी प्रियांशी ने गणित विषय में सर्वाधिक 98 प्रतिशत अंक हासिल कर माता पिता का नाम रौशन किया 

आसफपुर से दानवीर सिंह रिपोर्ट

 

आसफपुर ( बदायूं ) – क्षेत्र के गांव द्वंदपुर में स्थित गोसमोहम्मद इंटर कालेज में कक्षा 10 की छात्रा प्रियांशी यादव ने यूपी बोर्ड परीक्षा में सर्वाधिक गणित विषय में 98 प्रतिशत अंक हासिल किए हैं ।

होनहार छात्रा प्रियांशी यादव ने अपने अथक परिश्रम से कक्षा 10 की परीक्षा में अधिकतम 92 ० 83 प्रतिशत अंक प्राप्त कर उत्तीर्ण की है ।

मेधावी छात्रा प्रियांशी यादव को अपेक्षित सफलता प्राप्त होने पर प्रियांशी यादव के पिता भारत सिंह यादव व माता पुष्पा यादव सहित समूचे परिवार वालों ने प्रियांशी यादव को मिष्ठान खिलाया ।

मेधावी छात्रा प्रियांशी यादव के पिता भारत सिंह राजनैतिक क्षेत्र में सक्रिय हैं व माता पुष्पा यादव आंगनबाड़ी कार्यकत्री के पद पर रहकर नन्हें मुन्ने नौनिहालों को उठने बैठने के सलीखे से लेकर उनकी उंगली पकड़कर पढ़ने लिखने की अच्छी तालीम दे रही हैं ।

मेधावी छात्रा प्रियांशी यादव की अपेक्षित सफलता से युवाओं को नई ऊर्जा के साथ निरन्तर आगे बढ़ने की प्रेरणा मिल रही है । होनहार छात्रा प्रियांशी आसफपुर क्षेत्र के गांव राजटिकौली में एक किसान परिवार में जन्मी है ।

आसफपुर से दानवीर सिंह

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!